शामली। पेलखा गांव में चल रहे पंतजलि योगपीठ की ओर से चल रहे पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर कर आरोग्य हवन के साथ समापन हो गया। योग प्रचारक नरेंद्र कुमार ने शिविर में योग प्राणायाम कराया। इस मौके पर वृक्षारोपण किया गया। गांव में योग जागरण रैली निकालकर ग्राम को सफाई के लिए लोगों जागरूक किया गया।
शिविर में योग प्रचारक नरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को कपाल भांति, भ्रामरी भुजंगासन, मडुकासन, गोमुखासन आदि का अभ्यास कराया। गांव में औषधीय पौधे का वृक्षारोपण किया गया। गांव में योग जागरण रैली निकालकर ग्राम को सफाई के लिए लोगों जागरूक किया गया। इस मौके पर योग प्रचारक नरेंद्र सिंह ने सुशील कुमार, बिंदो कुमार गांव में योग प्रचारक नियुक्त किया गया। शिविर में रामनिवास, कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र, सुरेंद्र, काजल, ओमवीर ने हिस्सा लिया।