फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्घसैनिक बलों ने किया संवेदनशील बूथों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/थानाभवन। लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बीएसएफ और सीआईएसएफ के जवानों ने शुक्रवार को कैराना और थानाभवप में फ्लैग मार्च किया। साथ ही संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने बीएसएफ के जवानों के साथ कस्बे के शामली स्टैंड, बेगमपुरा, चौक बाजार, मेंढकी दरवाजा, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, मीना मार्केट, पट्टो वाला, छड़ियान आदि में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम झाड़खेड़ी, बुच्चाखेड़ी, तीतरवाड़ा, सहपत, ऊंचा गांव सहित अन्य संवेदनशील गांवों में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां की भौगोलिक स्थिति जानी। उधर, थानाभवन में सीआईएसएफ के जवानों ने सीओ अरविंद कुमार राठौर के नेतृत्व में कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थानाभवन से शुरू होकर घास मंडी, पुरानी घासमंडी, चौक बाजार, आजाद रोड, चांदनी चौक, घंटाघर के साथ-साथ कस्बे के गली मोहल्लों से गुजरा। इस दौरान पुलिस ने लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी की अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त करवाई भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें