फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने रैली निकालकर जल संरक्षण के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। आरके पीजी कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर के तृतीय दिन जल संरक्षण विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने शहर में रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर में सभी स्वयंसेविकाओं ने जल की हो रही बर्बादी को रोकने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया। सभी ने जल को बचाने के लिए तर्क भी दिए। शिविर के द्वितीय सत्र स्वयंसेविकाओं ने शहर में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ डॉक्टर मनोज बालियान ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली प्राकृतिक चिकित्सालय से प्रारंभ होकर मेरठ करनाल रोड, काकानगर, विजय चौक, कैराना रोड आदि स्थानों से होते हुए वापस चिकित्सालय में पहुंचकर समाप्त हुई। सभी ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जोर से नारे लगाते हुए सभी को जल की बर्बादी न करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान हिमानी, सृष्टि, सुनील, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें