फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताया एनएसएस का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता का संदेश दिया
विज्ञापन

शामली। बनत स्थित सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक नंद किशोर मित्तल ने दीप प्रज्वलित करके किया। कॉलेज प्राचार्य सतेंद्र सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से दोहरा लाभ होता है। पहला लाभ तो एनएसएस के दो शिविर करने से हमें आगे की कक्षाओं में कही भी दाखिला लेने पर 5 से 10 प्रतिशत अंकों की छूट मिलती है। जबकि दूसरा लाभ सभी को समाज सेवा का मौका मिलता है और सभी को जीवन के लिए काफी कुछ सीखने को मिलता है। इसके बाद स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज परिसर व कॉलेज के बाहर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान अमित कुमार गोयल, विजय कुमार, दिनेश, इकराम, शुभम व गरीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें