फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पूरा दिन डाक कांवड से लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर डाक कांवड़ियों की धूम रही। जिससे पूरा दिन शहर जाम से जूझता रहा। जिस कारण स्कूली वाहन भी फंसे रहे और वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा लौट रहे डाक कांवड़ियों के जत्थे मंगलवार सुबह से ही शहर में आने शुरू हो गए थे। मुजफ्फरनगर मार्ग से धीमानपुरा रेलवे फाटक पर होते हुए डाक कांवड़िया शिवचौक, एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड होते हुए फव्वारा चौक और विजय चौक से हरियाणा की तरफ निकले। इस दौरान धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद होने के कारण जाम लगा, तो डाक कांवड़ियों की भागमभाग के कारण भी रास्तों पर वाहन जहां के तहां थम गए थे। इसके अलावा गन्ने से लदे वाहनों की आवाजाही भी होती रही, जिससे मिल रोड मोड़ पर ट्रैफिक जाम के कारण एक तरफ शिवचौक, तो दूसरी तरफ वीवी इंटर कॉलेज तक वाहनों की लाइन लग गई। इसके चलते मंगलवार को दिन भर शहर में ट्रैफिक जाम लगा रहा। मुख्य मार्ग के साथ ही अन्य मार्गों और गलियों में भी वाहनों की अधिकता रही, जिससे लोगों को वहां से निकलने भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान शहर के भिक्की मोड़, धीमानपुरा फाटक, शिवमूर्ति, फव्वारा चौक, अजंता चौक, विजय चौक, रेलपार बाईपास, मंडी रोड, रेलवे रोड, बुढ़ाना रोड आदि जगह जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी होने से जाम की स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। शहर के जाम में स्कूली बसें भी कई कई घंटों तक फंसी रही। बच्चे बस में बैठे बैठे परेशान रहे। वहीं आसपास रहने वाले बच्चे बीच में ही बसों से उतरकर अपने घरों तक पहुंचे। देर शाम यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें