शामली। पांच मार्च से सीबीएसई की कक्षा 10 और 12 वीं की परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही है। इस बार जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 30 स्कूलों के परीक्षार्थियों के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जबकि पिछली बार पांच परीक्षा केंद्र ही बने थे।
सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है। स्कीम आते ही परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर गंभीर हो गए है। वहीं, स्कूल प्रशासन भी परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। जिला कोआर्डिनेटर एके गोयल ने बताया कि इस बार जनपद में करीब 30 सीबीएसई स्कूलों के परीक्षार्थियों के लिए जनपद में सात परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं, जबकि पिछली बार केवल पांच ही परीक्षा केंद्र बने थे। अभी तक बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्कूलों में परीक्षा की तैयारी प्रारंभ हो गई है।
अबकी बार कक्षा 10 की भी होगी बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई वर्ष 2017 में गृह परीक्षा की व्यवस्था थी, लेकिन इस वर्ष यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। वर्ष 2018 में कक्षा 10 के सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के तहत परीक्षा देनी होगी।
जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए बने परीक्षा केंद्रों की सूची
1-मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली
2-सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली
3- बीएसएम पब्लिक स्कूल शामली
4-सेंट आरसी पब्लिक स्कूल शामली
5-स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शामली
6-अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन
7-मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली
-कोर्स हुआ पूरा, रिविजन में लगे छात्र-छात्राएं
जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि कक्षा 10 और 12 वी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा करा दिया गया है। कोर्स पूरा होने के बाद से ही सभी स्कूलों में रिविजन कार्य चल रहा है। कई स्कूलों के छात्रों से भी बात की गई। छात्र छात्राओं ने बताया कि स्कूलों में कोर्स पूरा हो चुका है। अब घर और स्कूलों में सभी रिविजन कर रहे हैं। वहीं, प्रैक्टिकल की तैयारी की जा रही है।
15 से 24 के बीच होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि स्कूलों में प्रयोगात्मक तिथि आ चुकी है। जनपद में प्रयोगात्मक परीक्षा 15 से 24 जनवरी के बीच आयोजित करानी है। सभी के पास परीक्षकों की सूची भी पहुंच गई है।