फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक विघटन वैदिक संस्कृति से लोगों को कर रहा दूर: रविदत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

आर्य समाज में वैदिक यज्ञ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्य समाज के पुरोहित रविदत्त आर्य ने कहा कि धार्मिक विद्यटन लोगों को वैदिक संस्कृति से दूर कर रहा है। 14 जनवरी को जन्मी याजुषी आर्य पुत्री अशोक जांगिड, विदिशा आर्य और सुधाकर आर्य यज्ञ के मुख्य यज्ञमान रहे। आर्य समाज के पुरोहित डॉ. रविदत्त आर्य यज्ञ के ब्रह्म रहे। उन्होंने तीनों यज्ञमानों को आशीर्वाद देकर दीर्घायु होने की कामना की। कहा कि मनुष्य ने जो कर्म किया है उसको भोगना ही होगा। कर्मों के आधार पर ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। आर्य समाज के सिद्धांतों पर चलकर परिवार व देश की दशा व दिशा सुधारी जा सकती है। मौके पर संरक्षक व जिला प्रधान रघुवीर आर्य, मंत्री रामेश्वर आर्य, पूर्व प्रधान राजपाल आर्य, पूर्व मंत्री दिनेश आर्य, वेदप्रकाश आर्य, अशोक जांग़िड, अर्चना आर्य, पूनम आर्य, मृणाली आर्य, श्वेता आर्य, श्रुति आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें