फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल की उम्र में कैराना का युवक बन गया लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

गांव पठेड़ निवासी किसान के बेटे ने ऑल इंडिया इंडियन आर्मी लेफ्टिनेंट पद पर पांचवीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर दिया। उसकी कामयाबी पर परिजनों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

मूलरूप से कैराना के गांव पठेड़ निवासी योगेश शर्मा के पुत्र आदित्य शर्मा ने ऑल इंडिया इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट लेफ्टिनेंट परीक्षा में पांचवीं रेंक प्राप्त की है। भोपाल में आदित्य का इंटरव्यू हुआ। इसकी उम्र फिलहाल साढे़ 18 वर्ष की बताई गई है। आदित्य के पिता किसान हैं और पठेड़ में पांच बीघा जमीन है। वर्तमान में वह गाजियाबाद में एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। गाजियाबाद में रहते हुए ही आदित्य ने इंटर की पढ़ाई की, इसमें उसने 95 प्रतिशत नंबर प्राप्त किये थे। इसके बाद छात्र ने बिना कोचिंग किए ही दिल्ली में एनडीए की परीक्षा दी और ऑल इंडिया इंडियन आर्मी में कामयाबी हासिल करते हुए लेफ्टिनेंट परीक्षा में पांचवीं रैंक प्राप्त कर ली। फिलहाल, आदित्य शर्मा को ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी गया बिहार के लिए भेजा गया है। बताया जाता है आदित्य शर्मा के बाबा पूरण शर्मा, चाचा अश्वनी शर्मा व अन्य परिवार यहां पैतृक गांव पठेड़ में ही रहता है। जब आदित्य शर्मा की कामयाबी की सूचना मिली, तो उनमें खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कर हर्ष जाहिर किया। वहीं, इंडियन आर्मी में जिला शामली का नाम रोशन करने वाले इस युवक के परिजनों के पास बधाइयां देने आने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें