पुलिस ने कई बाइकों को किया जब्त
झिंझाना (शामली)। पुलिस ने गांव खानपुर कला में वाहन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान गांव में खड़े दुपहिया वाहनों की जांच की गई। जिन वाहनों के कागजात नहीं दिखाए गए या फिर संदिग्ध प्रतीत होने पर सभी को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया गया।
मंगलवार को थाना प्रभारी संदीप बालियान ने गांव खानुपर कला में मोटरसाइकिलों के सत्यापन को अभियान चलाकर ग्रामीणों की बाइकों के कागज चेक करने शुरू किए। पुलिस के इस अभियान से हड़कंप मच गया। इस पर गांव में बाइक मालिकों में हड़कंप मच गया। छह बाइकों को उनके मालिक छोड़कर फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने थाना लाकर सीज कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस सूचना मिल रही है कि बाहर से वाहन चोरी करने के बाद यहां लाकर उनको चलाया जा रहा है, जिस पर यह कार्रवाई की की गई। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।