फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष ने टीम सहित दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष ने टीम सहित दिया इस्तीफा
विज्ञापन

शामली। हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। आरोप है कि संगठन के प्रदेश मंत्री तथा संभाग प्रभारी शामली नागेंद्र प्रताप तोमर की गलत नीतियों और मनमानी के चलते इस्तीफा दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को शामली के बड़ी माता मंदिर पर हिंदूू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी इकट्ठा हुए। कुलदीप गौड़ ने बताया कि संगठन के प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी शामली नागेंद्र प्रताप तोमर संगठन को कमजोर करने में लगे हैं। सपा और कांग्रेस में रहने वालों को संगठन में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनको संगठन छोड़ने की धमकी तक दीं। इसी के चलते उनका और उनके साथियों का मन खिन्न हो गया है। कुलदीप गौड़ का कहना है कि योगी आदित्यनाथ ने 2002 में जब संगठन का निर्माण किया था, तो जातिवाद से ऊपर उठकर हिंदू धर्म को बढ़ावा और हिंदू धर्म की रक्षा करना ही उद्देश्य था, लेकिन अब शामली जिले में संगठन को कमजोर किया जा रहा है। इसी कारण उन्होंने तथा शामली नगराध्यक्ष संदीप उपाध्याय, शामली ब्लाक अध्यक्ष सुरेश बजाज, एलम नगर अध्यक्ष तरुण शर्मा और बनत नगराध्यक्ष हंस कश्यप ने अपनी पूरी टीम सहित पदों से इस्तीफा दिया है। इसकी सूचना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें