शामली। ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस हर बुधवार को मनाया जाता है। इसमें सीएचसी पर अतिकुपोषित बच्चों का इलाज किया जाता है और उनको आयरन सिरप भी दिया जाता है। बुुधवार को सीएमओ डाक्टर राजकुमार अचानक कुड़ाना सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने अति कुपोषित 30 बच्चों का हाल जाना। अपने सामने ही उनका वजन कराया। चार बच्चों में सुधार मिला। उन्होंने बच्चों को आयरन सिरप का वितरण कराया तथा उनके माता-पिता को निर्देश दिए कि खानपान पर ध्यान रखना चाहिए। यदि बच्चे को असंतुलित आहार मिलेगा तो यह बीमारी बढ़ती है। इसके लिए बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार ही दें। इस अवसर एचईओ राम ललित वर्मा आदि मौजूद रहे।
संत निरंकारी मिशन से लगाया गया कैंप
शामली। नेत्र सर्जन डाक्टर वीपी सिंह ने बताया कि संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों द्वारा मंगलवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा 250 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 22 लोगों में मोतियाबिंद मिला। इनको ऑपरेशन के लिए चुना गया। बुधवार को सीएचसी शामली पर इन लोगों का आपरेशन किया गया।