कैराना(शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की विभागीय परिषद की ओर से भाषण एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चमन लाल एवं मुख्य शास्ता डॉ. अजय बाबू शर्मा के द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्पण के साथ किया। कार्यक्रम की रूपरेखा विभाग प्रभारी डॉ. नीतू त्यागी ने रखी। प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को प्रेरित करते कहा कि युवा राष्ट्र की धरोहर हैं। प्रत्येक सुबह एक नया अवसर हम सब के जीवन में लेकर आती है जिसे हमें एक चुनौती के रूप में लेकर समाज और राष्ट्रहित में योगदान के लिये तत्पर रहना चाहिये। व्याख्यान प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों जैसे सोशल मीडिया के प्रभाव, पर्यावरण जागरूकता पर प्रभावशाली व्याख्यान दिए। प्रतियोगिता के विजेता पूजा, गुलअफशा, अदीना, प्रभा, राहिला, भावना रहे। सामाजिक रूपांतरण में आधुनिक युवा की भूमिका के ज्वलंत विषय पर भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रभावशाली अभिव्यक्ति दी। इस प्रतियोगिता में नैना, पूजा, प्रियंका, मोनिका, मंजू विजेता रही।
निर्णायक मंडल में डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार, विकल, डॉ. मुकेश कुमार तथा डॉ. रमेश यादव रहे। समस्त प्राध्यापकों ने भी अपने प्रभावशाली उद्बोधन में छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। मौके पर सहप्रभारी डॉ. रीनू के नेतृत्व में सभागार में किया गया। जसबीर, बृजपाल, अरुण, कृष्णपाल सिंह, संजय, सुभाष, नरेश एवं समस्त छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम में योगदान रहा।