कैराना (शामली)। बाईपास रोड पर कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। रविवार दोपहर हरियाणा के सोनीपत निवासी हरीश कंडेला से बहन सोनिया को लेकर बाइक से घर जा रहा था। भूरा चुंगी व खुरगान मोड़ के बीच बाईपास रोड पर वितरित दिशा से आ रही कार ने बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बाहर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर कार को कब्जे में ले ली।