फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ने छोड़ा अग्निबाण, धू-धूकर जल उठा रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

हनुमान धाम पर रामलीला महोत्सव में श्रीराम और रावण का युद्ध हुआ। भगवान श्रीराम ने अग्निबाण छोड़ा, जो रावण की नाभी में लगा। इसके बाद परंपरागत रूप से बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को आग लगाई गई। जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल गुंजायमान हो गया। इस दौरान भारी भीड़ रही।
शनिवार को अपराह्न दो बजे के बाद श्रीहनुमान धाम पर विजयदशमी मेले का आयोजन किया गया। हनुमान धाम के सभी मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। विजयदशमी मेला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं-पुरूषों और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

शाम चार बजे रामलीला रंगमंच पर भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने श्रीराम का तिलक किया, जिसके बाद लीला का मंचन शुरू हुआ। लीला के दौरान मेघनाद वध के बाद रावण पाताल लोक से अहिरावण का आह्वान करता है। अहिरावण से युद्ध में सहयोग मांगता है। श्रीराम- लक्ष्मण को माया के प्रभाव से अहिरावण पाताल लोक में ले जाता है। पाताल लोक पहुंचे हनुमान ने अहिरावण का वध किया, जिसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर आते हैं। आखिर में श्रीराम और रावण का युद्ध होता है।
विभीषण के बताने पर श्रीराम अग्निबाण चलाकर रावण का वध कर देते हैं। इसी दौरान हनुमान धाम परिसर में बनाए गए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों में आग लगाई जाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मंदिर समिति के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, उत्तम नामदेव, पंडित दिनेश पाठक, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, शरद द्विवेदी, मुकेश कुमार, अनुराग शर्मा, धर्मेंद्र कांबोज, रमेेश धीमान, मनोज शर्मा, पुनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुतला दहन के बाद मची भगदड़
शामली। हनुुमान धाम पर रावण- कुंभकरण, मेघनाद के पुतले दहन के बाद भगदड़ मच गई। पुतलों की अस्थियां और राख लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने कमान संभाली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें