फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजाअर्चना के लिए उमड़ी भीड़,गूंजे मां के जयकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

घरों और मंदिरों में घट स्थापना और अखंड ज्योति प्रज्वलित कर मां दुर्गा के नवरात्र का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा और दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से हनुमानधाम, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, टंकी रोड, माता वैष्णो देवी, राजो मोहल्ला स्थित मां बाला सुंदरी देवी, पुरानी सब्जी मंडी करनाल रोड स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित मां दुर्गा शिव मंदिर, कैराना रोड गुलजारी मंदिर, गौशाला रोड स्थित बड़ी माता मंदिर, मोहल्ला पंसारियान में सती मंदिर में प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। मां दुर्गा नवरात्र के मौके पर घरों में दुर्गा स्वरूप सांझी स्थापित की गई। वहीं, दोपहर में टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी मदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन

उधर कैराना रोड गगन विहार स्थित जाहरवीर गोगा मंदिर में सुबह नौ बजे नारायणी सेवा संस्थान की ओर से सर्व कल्याणी नव दुर्गा पूजन एवं यज्ञ आयोजित किया गया। दुर्गा सप्तशती कथा की अमृत वर्षा करते हुए आचार्य पंडित विपिन भारद्वाज ने पहले दिन मां दुर्गा कवच पाठ की जानकारी दी। मौके पर प्रद्युमन गोयल, अंकित चौधरी, आशीष, जुनीत शर्मा, विवेक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंजोखरा से मां शाकुंभरी देवी की पदयात्रा रवाना
फोटो...
शामली। जिले के ग्राम पंजोखरा से मां शाकुंभरी देवी के लिए श्रद्धालुओं की पदयात्रा बृहस्पतिवार को रवाना हो गई। रेहड़े पर मां शाकुंभरी देवी की प्रतिमा सजाई गई। पैदल रवाना होने वालों में इसम सिंह, सोनू चौहान, मोनू चौहान, बिट्टू कुमार, अजय कुमार, अशोक कुमार, बबलू, विकास, भवर सिंह, नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें