फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी बैंक के बाहर ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के बाहर ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता(शामली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुद्रा ऋण योजना को कुछ बैंककर्मी धता बता रहे हैं। योजना का लाभ लेने के लिए लोग बैंक का चक्कर काट रहे है, लेकिन बैंककर्मी ऋण नहीं दे रहे है। मंगलवार को समाजसेवी के नेतृत्व में बैंक के बाहर धरना दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक गढ़ीपुख्ता के बाहर समाजसेवी रणकुमार के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता अय्यूब रॉव अंबेहटा ने की। लोगों का कहना है कि ऋण के लिए विभिन्न पात्र पीएनबी गढ़ीपुख्ता के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि बिना दलाल के बैंक में ऋण संबंधी काम नहीं होता। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द गरीबों को ऋण नहीं दिया जाता तो वे भूख हड़ताल करेंगे। बैंक के मैनेजर सतीश कुमार चौहान ने बताया कि मुद्रा ऋण दिया जा रहा है, साथ ही एटीएम भी जल्द शुरू हो जाएगा। इस दौरान पंकज वशिष्ठ, अरशद खान, नजरू, जमील, राज सिंह सैनी, सगीर अहमद, बिल्लू, आसिफ, नरेशपाल, महावीर गिरी, जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, चौधरी राजीव सिंह, राहुल सैनी, रजत सैनी, अमन कुमार, संजय सोनी, सचिन गर्ग, नरेंद्र गिरी, बाबूराम सैनी, संजीव पाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें