फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बिन्दु के करीब पहुंचा यमुना में पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार को यमुना उफान पर आ गई। जलस्तर 229.80 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर 228.4 मीटर था, जबकि शुक्रवार को यमुना में जलस्तर बढ़कर 228.70 मीटर हो गया। वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज पर पानी जमा हो रहा था। बैराज पर पानी के दबाव को कम करने के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे यमुना में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार रात्रि से ही यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा था। शनिवार सुबह यमुना का जलस्तर जहां 229.4 मीटर था, वहीं दोपहर तीन बजे यमुना चेतावनी बिंदु से केवल 20 सेमी नीचे 229.8 मीटर पर बह रही थी। यमुना पुल के पास पानी के बहने की गति भी बढ़ कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई थी। सिंचाई विभाग के बेलदार राज कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल यमुना में और पानी छोड़े जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें