कस्बे के प्राचीन सिद्घपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित मनोज नोटियाल ने कहा कि भागवत कथा साक्षात भगवान का स्वरूप है।
शुक्रवार को प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में चौथे दिन कथावाचक ने कहा कि यदि मानव जीवन पाकर भी धार्मिक कार्य नहीं करता है तो उसका जीवन कठिनाई भरा हो जाता है। वहीं उन्होंने बताया कि मनुष्य श्रीमद्भागवत कथा का आश्रय और तथा अमृत का पान नहीं किया तो उसका जीवन व्यर्थ है। वहीं कथावाचक मनोज नोटियाल ने कथा में धुंधकारी का प्रसंग सुनाया। इसमें धुंधकारी जैसे महापापी के भी कथामृत श्रवण करने मात्र से सभी पाप धुल गए और अंत समय में उनको भी मोक्ष की प्राप्ति हो गयी थी। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा साक्षात भगवान का स्वरूप है। कथा में मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर अनिल कुच्छल, रामोतार वर्मा, तरुण मित्तल, शगुन मित्तल एडवोकेट, सन्नी गर्ग, शिवम कुमार गोयल, अंकुर गर्ग, पुनीत गोयल, अंकित भटनागर, अंकुर वर्मा, शिवानी, रेखा, नीरू गोयल, ललिता, सीमा, सरिता, दीपशिखा, प्रीति आदि मौजूद रहे।
शाकुंभरी देवी से लाई गई ज्योति
कैराना। नगर के मोहल्ला गुंबद में 30 वे गणपति महोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा गणपति के समक्ष सिद्धपीठ मां बाला सुंदरी मंदिर के पुजारी दिवाकर शास्त्री द्वारा विशेष पूजा अर्चना कराई गई। जिला सहारनपुर से गणपति सेवा समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालुओं ने माता शाकुंभरी देवी मंदिर से पैदल ज्योति लेकर नगर में पहुंचे। जहां उन्होंने ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के बीच नगर के मुख्य मार्गों से परिक्रमा करते हुए देर शाम मोहल्ला गुंबद में पहुंचे। इस मौके पर नीरज गोयल, मेघराज वर्मा, सागर, सुभाष सिंघल, सुशील कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद गोयल, अनुज आदि मौजूद रहेे।