फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर भगाने के लिये जलाई पुराल, बरामदे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

गांव रामड़ा में मच्छर भगाने के लिए किसान ने घेर में पुराल में आग लगाई तो आग बरामदे में रखे सामान में भी लग गई। जिस कारण बरामदे में बंधी एक भैंस की जलकर मौके पर ही मौत हो गई और कई पशु झुलस गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव रामड़ा निवासी जावेद ने अपने मकान के बरामदे में पशु बांध रखे थे। सोमवार रात्रि एक बजे जावेद ने अपने बरामदे में पुराल जला कर मच्छर भगाने के लिए धुआं किया। इसी दौरान तेज हवा के झोंके में चिंगारी निकल कर भूसे के ढेर तक पहुंच गई। भूसे से निकली आग की लपटों से आग पूरे बरामदे में फैल गई। इस हादसे में बरामदे में बंधी दो भैंस, एक गाय और एक बछड़ा आग में झुलस गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर पानी डाल कर काबू पाया, लेकिन तब तक एक भैंस की आग में झुलसकर मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य पशु आग में बुरी तरह से झुलस गए। वहां रखे कपड़े और अन्य समान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर हादसे में हुए नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें