फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एंकाउंटर को लेकर थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

राजस्थान में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर को राजपूत उत्थान सभा ने फर्जी करार दिया है। इस बारे में प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंप कर सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

राजस्थान के पांच लाख रुपये के इनामी आनंद पाल सिंह को पिछले दिनों राजस्थान पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। मंगलवार को राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष अनिवेश पुंडीर और महासचिव रज्जू राणा के नेतृत्व में सदस्यों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया। उसमें कहा गया कि आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर फर्जी है। उसने आत्म समर्पण कर दिया था, फिर भी पुलिस ने उसे गोलियां मार दीं। वहीं, घायल होने पर आनंद पाल सिंह को समय से अस्पताल में उपचार भी नहीं दिया गया। जिससे उसकी मौत हुई। मामले में पदाधिकारियों ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अनिवेश पुंडीर, रज्जू राणा, योगेश चौहान, रजनीश राणा, विशाल राणा, शुभम चौहान, लाखन सिंह, मनीष चौहान, विजय पुंडीर, प्रदीप राणा और राहुल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें