फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पेंशन के लिए 111 आवेदन किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न पेंशन के लिए 111 आवेदन किए गए
विज्ञापन

जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद में आयोजित पेंशन शिविर में 111 पेंशन आवेदन किए गए। वृद्धावस्था के 65, निराश्रित के 40, दिव्यांग पेंशन के छह आवेदन भरे गए। इसके अलावा 23 नए दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए। दिव्यांग उपकरणों के लिए सात आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर का शुभारंभ गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम, न्याय पंचायत, नगर पंचायत पर दो-दो माह के अंतराल में पेंशन शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि गंदेवड़ा स्थित गंगा-यमुना नहर संगम हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार, ईओ विजय आनंद, डीसीबी डायरेक्टर ठाकुर सोमवीर सिंह, जनेश्वर सैनी, सभासद राजेश सैनी, चौधरी इस्तकार, नाजिम मलिक, भूरा मलिक, सोनू, अजीम बैग, अशोक कोरी, बबली कश्यप, नरेश शर्मा, एसीएमओ डॉ. जाहिद अली, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. आफरीन अख्तर, डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें