फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में मिनी स्किल लैब का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीएचसी शामली में शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने मिनी स्किल लैब का शुभारंभ किया। कहा कि कई बार प्रसव के समय जटिलता आती हैं, जिससे मातृ-शिशु को परेशानी हो सकती है। स्किल लैब में स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि स्किल लैब बनने से स्टाफ को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के लिए सरकार ने हर सीएचसी पर मिनी स्किल लैब बनाने की योजना शुरू की है। जनपद में अन्य सीएचसी पर भी इसी तरह मिनी स्किल लैब बनाई जाएगी। सीएचसी शामली की मिनी स्किल लैब की नर्स मेंटर सुहानी चौधरी को बनाया गया है। मौके पर डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. दिनेश, संजीव शर्मा, नवनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें