फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मलकपुर गांव में 11 वर्षीय मासूम की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में मंगलवार को हादसे में 11 वर्षीय साबिर की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार साबिर किसी काम के लिए अपने मकान की छत पर गया था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन

परिजन उसे शामली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने साबिर को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजन गमगीन हो गए और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।गांव वासियों ने बताया कि साबिर का परिवार इस घटना से पूरी तरह सदमे में है। पड़ोसियों और ग्रामीणों ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मासूम की अचानक मौत ने पूरे मलकपुर गांव को स्तब्ध कर दिया है। लोग इस हादसे की दुःखद घटना से गहरे आहत हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें