चौसाना (शामली)। खोड़समा गांव में अचानक बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 11 मजदूर झुलस गए। सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने एक मजदूर की गंभीर हालत होने पर करनाल रेफर कर दिया।
बुधवार को चौसाना के गांव खोड़समा में किसान भोपाल के खेत पर धान की रोपाई चल रही है। किसान को 35 बीघा धान की फसल लगानी थी। जिसके लिए 11 मजदूरों से ठेके पर धान लगवाया जा रहा है। इस दौरान एक सांप के ऊपर बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में खेत में काम कर मजदूर भी आ गए। जिनमें विजय, अजय, कुलदीप, अमित, दीपक, पिंकी, अमृता, पप्पू और सुशील झुलस गए। इनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्रियांश पुत्र सुशील की हालात गंभीर होने पर उसको चिकित्सकों ने करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में रेफर कर दिया।