फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत- नगीना, कोटद्वार फोरलेन के 11 गांवो का

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पानीपत-नगीना कोटद्वार फोरलेन में 11 गांवों के किसानों की अधीगृहीत जमीन का 81 करोड़ रुपये की धनराशि का मुआवजा जिला प्रशासन को प्राप्त होगया है। इसमें पानीपत- नगीना कोटद्वार मार्ग का शामली बाइपास के चार गांवों का मुआवजा भी शामिल है। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट मुख्यालय में 17 मार्च को किसानों व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों की बैठक बुलाई है। इसके बाद किसानों को मुआवजा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पानीपत- नगीना कोटद्वार, मेरठ करनाल, दिल्ली- यमुनोत्री फोरलेन स्वीकृत है। दिल्ली- यमुनोत्री फोरलेन की जद में शामली बाइपास, एलम बाइपास व मार्ग की जद मेें अवार्ड घोषित करने के लिए मंडल के भूमि अध्यापित अधिकारी सहारनपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली द्वारा जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ- करनाल मार्ग और पानीपत- नगीना कोटद्यार मार्ग के मुआवजे का अवार्ड घोषित करने की जिम्मेदारी एडीएम अरविंद कुमार को दी गई थी। एडीएम अरविंद कुमार ने मेरठ- करनाल और पानीपत -नगीना, कोटद्वार मार्ग का अवार्ड घोषित करके राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को रिपोर्ट भेज दी थी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली से पानीपत- नगीना, कोटद्वार मार्ग और शामली बाइपास के चार गांव मिलाकर कुल 11 गांवों के किसानों का मुआवजा 81 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। मुआवजा राशि वाले गांवों में बाबरी, हैदरपुर, कंडेला, खेडी बैरागी, बंतीखेडा, बलवा, मन्ना माजरा, बिल्ला हट्टा अहतमाल, लिलौन, ऐरटी पंजीठ गांव के किसान शामिल हैं।
एडीएम के बताया कि पानीपत- नगीना कोटद्वार हाइवे में कुल 18 गांव शामिल है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली द्वारा 11 गांवों के किसानों की 81 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है। मुआवजा धनराशि में पानीपत- नगीना, कोटद्वार के शामली बाइपास के बलवा, लिलौन, ऐरटी, कंडेला गांव के किसान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुआवजे के सबंध में जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट कार्यालय में 17 मार्च को बैठक बुलाई है, जिसमें किसान व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसर मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद किसानों को नोटिस जारी कर मुआवजा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--पानीपत- नगीना, कोटद्वार का ये है शामली बाइपास-
शामली। दिल्ली यमुनोत्री के बलवा गांव से शुरू होकर लिलौन, ऐरटी के गांवों से होकर पानीपत- नगीना, कोटद्वार मार्ग पर कंडेला गांव के सामने निकलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें