फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बाहरी लोगों की नासमझी का खामियाजा भुगत रही 25 हजार आबादी

विज्ञापन
झिंझाना के गाड़ीवाला तिराहे पर लॉकडाउन के दौरान सुनसान पड़ी सड़क। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
11 बाहरी लोगों की नासमझी, भुगत रहे हजारों लोग
विज्ञापन

शामली। आखिर 11 लोगों की नासमझी का खामियाजा तीन क्षेत्र के करीब 25 हजार लोगों को भुगतान पड़ा है। बाहर से आए इन लोगों के कारण ही शामली जिले के स्थान हॉट स्पॉट बने और सुपर कर्फ्यू झेलना पड़ रहा है।
दरअसल, कोराना केस मिलने पर शामली शहर की नानूपुरी तिमरसा, झिंझाना कस्बा और इस्लामपुर भैंसानी गांव सील कर दिया गया है। इसका कारण यहां पर आकर ठहरे जमाती बने, जिनमें से 11 कोरोना संक्रमित मिले। शासन, प्रशासन के साथ ही पीएम और सीएम भी अपील करते रहे कि कोई सामूहिक आयोजन न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। बावजूद जमातियों पर इसका असर नहीं हुआ और ये 18 मार्च के बाद जिले में अलग अलग स्थानों पर आकर ठहर गए। आने की सूचना भी नहीं दी गई, नतीजा हुआ कि ये लोग लगतार आसपास के लोगों के संपर्क में आते रहे। जहां जहां यह ठहरे थे, उन क्षेत्र के लोगों को सीलिंग झेलनी पड़ी। इसमें सबसे ज्यादा आबादी इस्लामपुर भैंसानी की प्रभावित हुई है। अनुमान के तौर पर इस गांव में करीब 3400 मकान हैं। आबादी 20 हजार से अधिक है। नानुपरी तिमरसा क्षेत्र में भी करीब 400 घरों के दो हजार से ज्यादा की आबादी को सीलिंग झेलनी पड़ी है। झिंझाना कस्बे के डेढ़ हजार के करीब आबादी सीलिंग से प्रभावित होगी।
विज्ञापन

कोट
शासन के निर्देश पर जमातियों को चिह्नित किया गया है। 11 केस पॉजीटिव मिल चुके हैं। यदि सरकार की अपील पर अमल करते तो शायद ये परिस्थिति नहीं बनती। बेहतर होगा कि यदि और भी जमाती हैं तो वह खुद सामने आकर अपनी जांच करा लें। - विनीत जायसवाल, एसपी शामली
लोगों को उपलब्ध कराया सामान
शामली। प्रशासन ने सीलिंग किए गए क्षेत्रों के लोगों द्वारा कंट्रोल रूम पर दी गई सूचनाओं पर उन्हें सामान उपलब्ध कराया। डीएम ने बताया कि इन क्षेत्रों में सामान की डिलीवरी के लिए कुछ वैंडर्स को अधिकृत किया है। किसी को समस्या नहीं होने दी जाएगी।
बाकी स्थानों पर रहा सामान्य हाल
तीन हॉट स्पॉट को छोड़कर पूरा जिला सामान्य रहा। सब जगह लॉकडाउन व्यवस्था लागू रही। सुबह साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक लोगों ने बाजार से सब्जी, फल, दूध, किराना के सामान की खरीदारी की। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया।
किसी चीज की जरूरत है तो इस नंबर पर करें कॉल
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि यदि किसी को कोई समस्या है तो वह कंट्रोल रूम न0 - 01398 270203 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, तत्काल समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी
डीएम और एसपी ने बताया कि सील किए गए क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। प्रयास हो रहा है कि यहां पर सीसीटीवी भी लगवाए जाएं। यदि कोई उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें