मारपीट में 11 का शांतिभंग की आशंका में चालान
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू में तीन दिन पूर्व रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट-पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
गांव गंगेरू निवासी मोबीन और फरमान पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को फरमान और मोबीन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके चलते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट पथराव हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से आसिफ, अफजल, मुदसिर व उमेर और दूसरे पक्ष से सनव्वर, खुर्शीद, मोबीन, आसिफ, रिहान, आकिब व फरमान को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।