फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में शामली में महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। कस्बा थानाभवन निवासी महिला के सैंपल की प्राइवेट लैब में हुई जांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी महिला की करीब एक सप्ताह पहले मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी, लेकिन तबियत खराब होने के कारण उसे फिलहाल उसी अस्पताल में भर्ती है। थानाभवन के सामुदायिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कांति प्रसाद ने बताया कि डिलीवरी के बाद 11 जून को महिला को बुखार आया था। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने महिला के सैंपल की एक निजी लैब में जांच कराई। जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें यह जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य टीम महिला के घर भेजी गई। घर पर महिला का ससुर, ननंद और दो बच्चे मिले हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। पांच दिन बाद परिजनों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। उधर, सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि थानाभवन की महिला की मुजफ्फरनगर में प्राइवेट लैब में सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी मिली है। महिला मुजफ्फरनगर में है। थानाभवन में उसके परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। पांच दिन बाद परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे। महिला के संबंध में पूरी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें