कैराना सीएचसी में उपचार कराते घायल बराती । संवाद
कैराना (शामली)। पानीपत-खटीमा हाईवे पर मन्ना माजरा और एरटी गांव के पास शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गलत दिशा से जा रही बरातियों की बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित 11 बराती घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते तीन महिलाओं और एक पुरुष को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कांधला क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी निवासी नीरज की बरात झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर जाटान में गई थी। शादी की रस्मे पूरी होने के बाद बराती बस द्वारा गांव लाैट रहे थे। बस कैराना निवासी नौशाद चल रहा था। हाईवे पर चालक मन्ना माजरा फ्लाईओवर से आगे गलत दिशा से बस ले जा रहा था। इस दौरान ट्रक और बस की टक्कर हो गई। इससे बरातियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दूल्हे का ताऊ वेदपाल, जीजा प्रमोद, बहन गुड़िया, शिवानी, सुभलेश, भाभी पुष्पा, ममेरा भाई सात वर्षीय सूर्या, चाचा सुरेश पाल, रामनिवास, बिट्टू और 90 वर्षीय नंदिनी घायल हो गए।
दूल्हे के घायल ताऊ वेदपाल ने बताया कि बस चालक ने शराब पी रखी थी और वह गलत दिशा से जा रहा था। वहीं अस्पताल में गंभीर हालत के चलते दूल्हे के जीजा प्रमोद, बहन गुड़िया और शुभलेश तथा भाभी पुष्पा को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस और अन्य बाराती मौके पर मौजूद रहे।
कैराना सीएचसी में उपचार कराते घायल बराती । संवाद
कैराना सीएचसी में उपचार कराते घायल बराती । संवाद
कैराना सीएचसी में उपचार कराते घायल बराती । संवाद