फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवक को गोली मारकर लूट करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर हमले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। कार सवार युवक को गोली मारकर नकदी और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चंडीगढ़ के डेरावासी निवासी कुलदीप ने बुधवार रात को सूचना दी थी कि वह कार से सवार होकर जा रहा था। कार में उसके साथ उसकी परिचित महिला भी थी। शामली में रास्ता पूछने के लिए उसने कार रोकी तो तीन बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करनी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसे गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसे परिजन शामली पहुंच गए थे। शाम को उपचार के बाद घायल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पीड़ित कुलदीप की तरफ से कोतवाली में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई, जिसमें उसने माजरा रोड पर दस हजार रुपये मोबाइल और पर्स लूटे जाना बताया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी
शामली। गांव हिरनवाड़ा निवासी सोनू ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने की शिकायत की थी। एसपी ने सीओ सिटी अशोक कुमार को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि सीओ के निर्देश पर आरोपी विकास के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसकी पत्नी की नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए थे, जिनमें पांच लाख खाते में ट्रांजक्शन कराए थे, जबकि बाकी नकद लिए थे। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन उसने रकम नहीं लौटाई। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें