कलक्ट्रेट में चल रहे किसान यूनियन के छठे दिन धरना स्थल पर जिला प्रशासन ने शामली चीनी मिल के अफसरों को वार्ता कराई थी। किसान बकाया भुुगतान मांग रहे थे। बकाया भुगतान के मुद्दे पर वार्ता विफल हो गई। बिजली मुकदमे वापस लिए जाने पर भी कोई सहमति नहीं बनी हैं। किसानों और चीनी मिल के बीच वार्ता कराने का वे माध्यम बने हैं। - केबी सिंह, एडीएम शामली।
चीनी मिल में चल रहे गन्ना आंदोलन के तहत शामली चीनी मिल के यूनिट हैड आरबी खोखर को मिल के धरने में वार्ता के लिए भेजा गया था। उन्होंने 15 दिन में बकाया भुगतान अदा करने का समय मांगा था, किसान तुरंत भुगतान मांग रहे थे, जिस कारण वार्ता विफल हो गई। किसान नहीं चाह रहे हैं कि शामली चीनी मिल चले। मिल के अफसर चीनी मिल चलाने की अपील भी कर रहे हैं। किसानों को अपना धरना समाप्त करके चीनी मिल चलने में सहयोग करें। - अखिलेश कुमार सिंह डीएम शामली।