फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गैस एजेंसियों पर पांच किलो के सिलेंडर भी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मिलेगा पांच किलो का सिलिंडर
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। बाहर से आकर पढ़ाई करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं नौकरी पेशा लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तेल कंपनियों ने गैस एजेंसियों पर पांच किलो के छोटे सिलिंडर देने की योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन

तेल कंपनियों का मानना है कि बाहर से आकर पढ़ाई करने वाले छात्र, छात्राएं और नौकरी पेशा लोग 14 किलो का बड़ा सिलिंडर और कनेक्शन नहीं लेतेे। ऐसे में कालाबाजारी बढ़ जाती है। वे लोग अवैध रुप से पांच किलो का सिलेंडर लेते हैं। कालाबाजारी को रोकने के लिए तेल कंपनियाें ने गैस एजेंसियों के माध्यम से पांच किलो के सिलिंडर बेचने की शुरुआत की है। कंपनी की माने तो जब सस्ते दाम पर पांच किलो का सिलिंडर एजेंसी पर उपलब्ध होगा। जो लोग कालाबाजारी के माध्यम से गैस का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उपभोक्ता को गैस एजेंसी पर आधार कार्ड दो फोटो देने होंगे। इसके बाद गैस एजेंसी मालिक उपभोक्ता का आवेदन तेल कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड करेगा। करीब एक सप्ताह में एजेंसी उपभोक्ता को कनेक्शन जारी कर देगी। 391 का सिलेंडर शामली एलपीजी डिस्ट्री ब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह निरवाल ने बताया कि पांच किलो का सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता को 800 रुपए सिक्योरिटी शुल्क, डेढ़ सौ रुपए रेगुलेटर शुल्क देना होगा। इसके अलावा उपभोक्ता को 391 का सिलिंडर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें