शामली। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर चीनी मिलों द्वारा शीघ्र गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित कराए जाने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने बताया पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसानों की कमर टूट गई है। किसान कर्ज में डूब गया है। मुख्यमंत्री ने 14 दिन में बकाया गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया था। मगर, अभी तक पिछले साल का ही चीनी मिलो पर 93 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की। साथ ही बिजली की पुरानी दर लागू किए जाने की मांग की। ज्ञापन में 14 जनवरी तक किसानों का भुगतान नहीं होने पर 15 जनवरी से आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर चौधरी श्याम सिंह, जगवीर फौजी, रणवीर सिंह, संजीव, रणधीर सिंह, प्रवीन कुमार, मनोज पंवार, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप, भारतवीर कुड़ाना आदि मौजूद रहे।
जरूरतमंदों को बांटी 250 रजाई
शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष गंगाशरण गर्ग की पुण्यतिथि पर मोहल्ला बड़ी आल में सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को 250 रजाई वितरण किया गया। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि गरीब असहाय लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी। इस मौके पर अशोक गर्ग, घनश्यामदास गर्ग, सत्यप्रकाश अग्रवाल, श्रीपाल गोयल, संतोष बंसल, रमेश चंद्र विश्वकर्मा, मदन कुमार मित्तल, सुनील जैन, विजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र गोयल, सरदार राजेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।