फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की फसल पर एफिड कीट का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले दो सप्ताह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा संभावना है।
विज्ञापन

शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर सतीश कुमार के मुताबिक किसानों को रबी फसलों में आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करते रहें। देर से बोई जाने वाली गेहूं की प्रजातियों में एचआई- 563, डीबीडब्ल्यू-16, के-307, के-9433, के-9162, एनडब्ल्यू -1076 एवं पीबीडब्ल्यू-373 की बुवाई के लिए 120 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से बीज का प्रयोग करें। लाइन से लाइन की दूरी 18 से 20 सेमी रखी जाय। इस सप्ताह में छिटपुट बादल रहने की संभावना है। जिससे सरसों की फसल पर एफिड कीट का प्रकोप होने की संभावना है। जिसके लिए क्लोरो पाइरीफास 20 प्रतिशत ईसी/1.0 लीटर प्रति हेक्टेयर अथवा मोनोक्रोटोफास 36 प्रतिशत एसएल/500 मिली प्रति हेक्टेयर 500-600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। आलू की फसल को पाले एवं कोहरे से बचाव के लिये आवश्यकतानुसार सिंचाई की जाए तथा ब्लाइट डिसीज से बचाव हेतु 10 से 15 दिनों के अंतराल पर मेनकोजेब 02 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन


सर्दी में असहाय गरीबों को कंबल बांटे
फोटो...
शामली। जिले की कई संस्थाओं द्वारा गरीब असहाय लोगों को कबल और गरम कपड़ों को वितरित किया गया। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा असहाय लोगों को रजाई और महिलाओं को जर्सियों का वितरण किया गया। मोहल्ला बड़ीआल स्थित नगर पालिका में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने संयुक्त रूप से करीब 15 महिलाओं को रजाई वितरित की। मौके पर अशोक गर्ग, घनश्यामदास गर्ग, संतोष बंसल, रमेशचंद्र विश्वकर्मा, मदन मित्तल, श्यामलाल शर्मा, सुनील, विजय गुप्ता, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट ‘धर्मार्थ ’ की ओर से शुक्रवार को मिल रोड पर श्री जैन संस्थानक में गरीब एवं असहाय लोगों को निशुल्क कंबल वितरण किए गए। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष संगल, अमरीश कुमार संगल, रामकुमार, तरुण कुमार, रामकिशन, सुनील, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें