शामली। गांव लिसाढ़ के मजरे हसनपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो दिन पहले शुक्रवार को शाम करीब चार बजे अज्ञात व्यक्ति ने उनके गन्ने के खेत में आग लगा दी। आग लगने से उसकी दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बाइक की टक्कर से युवक घायल
शामली। गांव बहावड़ी निवासी बिल्लू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर शामली जा रहा था। रास्ते में गांव सिंभालका के समीप सामने से आ हे लोहे के सामान से लदे बाइक रेहडे़ ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बाइक चोरी
शामली। गांव मुंडेट कलां निवासी चंद्रपाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 दिसंबर को वह शामली में माजरा रोड स्थित चरण सिंह बारातघर में बाइक पर आया था। वह बाइक को बारातघर के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया था। इस दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई।