बदमाशों ने मैकेनिक से लूटपाट की
कैराना। शनिवार देर रात दो बाइक सवार चार बदमाशों ने शामली-पानीपत हाईवे पर दिल्ली से लौट रहे एसी मैकेनिक से तमंचों के बल पर 10 हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश मेें लगी थी।
थानाभवन निवासी मुकीम ने बताया कि वह दिल्ली में एसी मैकेनिक है। शनिवार रात को वो कैराना निवासी अपने बुआ के लड़के फैसल के साथ बाइक से थानाभवन लौट रहा था। कैराना क्षेत्र में पानीपत हाईवे पर पुल पार करते ही दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। बाइक से उतरे दो बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए और उनसे 10 हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लूट के शिकार दोनों ने रात करीब सवा नौ बजे थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस उन्हें साथ लेकर मौके पर रवाना हो गई थी।