फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने जारी किया अपराजिता का पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू-बेटियों का हौसला बढ़ाएगा अपराजिता अभियान
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने लांच किया अभियान का पोस्टर
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने रविवार को अमर उजाला के अपराजिता अभियान का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान हमारी बहू और बेटियों का हौसला ओर मजबूत करेगा।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुरेश राणा ने कहा कि अमर उजाला पूर्व से ही नारी सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रहा है। बेटी ही बचाएगी जैसा महाअभियान इसका बड़ा उदाहरण है। कहा कि हमारी मां, बहू, बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। वे काफी बहुत मजबूत ओर दिलेर भी हैं, बस उनका हौसला बढ़ाने की जरूरत है, जो कि अमर उजाला का ये अभियान बखूबी करेगा। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों से ना केवल महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति सजगता बढे़गी, बल्कि अलग अलग विषय के एक्सपर्ट लोग उन्हें कानूनी, शैक्षिक, खेलकूद आदि के बारे में भी महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रेनिंग देंगे। उन्हें बताया जाएगा कि सरकार ने उनके संरक्षण के लिए कितने कानून बनाए हैं। कहा कि वे गन्ना मंत्री होने के नाते शामली जनपद के निवासी हैं। इसलिए वे अमर उजाला की मुहिम में हर तरह से सहयोग करेंगे। हालांकि प्रदेश सरकार ने भी नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। प्रदेश में 2016-17 में लड़कियों के स्नातक की पढ़ाई का औसत 51 प्रतिशत था, जो कि अब बढ़कर 56 प्रतिशत तक जा चुका है। हाल ही में प्रदेश में हुई गन्ना पर्यवेक्षकों की भर्ती में महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें