फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पण पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

थानाभवन। अर्पण पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा के भाई नरेश राणा व बिन्नी राणा ने किया। कार्यक्रम में सबसे पहले बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में अशोका, शास्त्री, रमन एवं टैगोर सदन के बच्चों ने अपने हाउस के स्टॉल लगाए। साथ ही मेले में बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए व्यंजन पेश किए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अर्पण सैनी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें