फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान माया विकारो से रहित हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई
विज्ञापन

शामली। गीता भागवत प्रचार सेवा ट्रस्ट की ओेर से चौथे दिन वृंदावन की प्रचारिका भागवत विदुषी शैल वासिनी देवी ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म के बारे में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भौतिक न होकर सच्चिदानंद हैं, वह विकारों से रहित होकर गो लोकधाम में राधा रानी सहित नित्य विराजित है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में चौथे दिन गीता भागवत प्रचार सेवा ट्रस्ट की ओेर से चौथे दिन वृंदावन की प्रचारिका भागवत विदुषी शैल वासिनी देवी ने कहा कि भगवान, माया व विकारों से रहित हैं। वह भक्तों की रक्षा के लिए अवतरित होकर जन्म की लीला करते हैं। वह धर्म शक्ति की स्थापना करते हैं। भगवान का स्वरूप आनंद मयी है। भगवान श्रीकृष्ण ऐसे ब्रह्म हैं, जो बड़े पुण्यों से प्राप्त होते है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनकर जय जय राधागोविंद मदन गोपाल पर श्रद्धालु झूम उठे। भगवान को माखन खिलाया। इस मौके पर ज्ञानप्रकाश मित्तल, सोहनलाल तायल, सरिता सिंघल, गीता, कविता, राजकुमारी, साहब सिंह, शिवम, सतीश, करुणा सिंघल, पिंकी, मोनिका, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें