शामली। कोतवाली पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने नगर में जगह-जगह चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने कई मनचले पकड़े और उनसे पूछताछ की। पुलिस ने रेलवे रोड पर एक युवक को हिरासत में ले लिया। उधर आदर्श मंडी पुलिस को सूचना मिली कि कुड़ाना रोड पर कुछ युवक एक दो युवतियों के साथ घूम रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
महिला के साथ मारपीट
शामली। कांधला निवासी एक महिला एसपी ऑफिस पर पहुंची और एसपी दिनेश कुमार से मुलाकात की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। विरोध करती है तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।