जिले में फैल रहे वायु प्रदूषण से मुक्ति के लिए ऑन वे टू ह्यूमिनिटी संस्था व युवा एकता उत्थान समिति की ओर से डिस्ट्रिक्ट फोरम ऑन एयर पॉलूशन फार्म शामली का गठन किया गया। यह संस्था जिले में वायु प्रदूषण रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाएगी।
सोमवार को सामुदायिक चिकित्सालय में दोनों संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुकेश कुमार, ईश्वर सिंह, पायल कश्यप, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, स्नेहलता को शामिल किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार ने वायु प्रदूषण से फेफड़ों को होने वाले नुकसान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। युवा एकता उत्थान समिति की अध्यक्ष पायल कश्यप ने बताया कि संस्था जिले में छात्र, युवा वर्ग, शिक्षकों, एनजीओ एवं सामाजिक संस्थाओं को साथ जोड़कर वायु प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाएगी। साथ ही इस मुहिम में प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। विकास कुमार ने बताया कि संस्था अधिक प्रदूषण वाले स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाएगी। जिससे कि प्रदूषण के नुकसान को कम किया जा सके। इस मौके पर राहुल, जगवीर, अनुज तोमर, सुशीला आदि मौजूद रहे।