फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1753 महिलाओं ने रोडवेज बसों में की 70 हजार रूपये की मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रक्षाबंधन पर ज्यादा सवारियां निकलने से परिवहन निगम बल्ले-बल्ले हुई है। 1753 महिलाओं ने शासन की रोडवेज बसों में मुफ्त योजना का लाभ उठाया है। इसके अलावा निगम ने रोडवेज बसों से तीन लाख 54 हजार रुपये आय की है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर शामली डिपो की 22 रोडवेज बस में पूरे दिन 1753 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की है। निशुल्क यात्रा पर निगम का 70 हजार रुपये का खर्च आया है। एआरएम शामली मनोज वाजपेयी ने बताया कि रक्षाबंधन पर शामली रोडवेज डिपो की 22 अनुबंध बसों से शाम चार बजे तक तीन लाख 54 हजार की आय हुई है। देर रात तक रोडवेज की बसों से चार लाख रुपये की आय होने की संभावना हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को शामली डिपो की रोडवेज बसो से तीन लाख 30 हजार रुपये की आय हुई थी। प्रतिदिन डिपो की बसों से प्रतिदिन करीब 2.50 लाख रुपये की आय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें