कैराना लोकसभा उपचुनाव का मतदान 11 घंटे का होगा
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर 28 मई को होने वाला मतदान 11 घंटे तक चलेगा। मतदान के दिन शामली और सहारनपुर जिले की विधानसभा 118 मतदान केंद्रों व वेब कास्टिंग होगी। वेब कास्टिग के लिए शनिवार को ड्यूटी जारी कर दी गई है। रविवार को मतदान केंद्र पर वेबकास्टिग का ट्रायल कराया जाएगा। मतदान के दिन वेबकास्टिग सुबह छह बजे से लेकर मतदान समाप्ति तक जारी रहेगी।
28 मई को होने वाला मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक 11 घंटे चलेगा। सुबह छह बजे के बाद मॉक पोल मतदान एजेंटों की मौजूदगी में होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक कैराना लोक सभा उपचुनाव में शामली जिले की कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों में 98 मतदान केंद्रों व सहारनपुर जिले की नुकड़ॉ गंगोह विधानसभा सीटों के लिए 20 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। वेब कास्टिंग में लगे लोगों को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया, बाद में सभी मतदान ड्यूटी पत्र जारी कर दिया गया है। रविवार को वेबकास्टिंग मतदान केंद्रों पर ट्रायल किया जाएगा। सोमवार को मतदान के दिन सुबह 6 बजे से लेकर मतदान समाप्ति तक मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी। वेब कास्टिंग वाले मतदान केंद्रों का आंखों देखा हाल देख नेट के माध्यम से देखा जा सकता है। एडीओ वेदपाल सिंह ने बताया कि 28 मई को मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ होकर शाम छह बजे तक 11 घंटे तक चलेगा।