कैराना।
सेंट आरसी कांवेन्ट स्कूल में सीबीएसई इंटर का विज्ञान वर्ग का रिजल्ट 96.7 प्रतिशत तथा वाणिज्य वर्ग का रिजल्ट 89.65 प्रतिशत रहा। स्कूल की टॉप टेन सूची में दीक्षा रानी ने 90.6, निधि भारद्वाज 90.6, अभिष्ठ गोयल 90.4, कलश रावत 88.6, सचिन कुमार 88.2, उज्ज्वल सागर 88.2, मोहम्मद हंमाद 88, लवी 88, सरवर 88, निक्की चौधरी 87.4, ऋषभ कुच्छल 87.4, प्राची अग्रवाल 85.8, आदिल सुहेल 85.8, रमशा गुल्फाम 82.2, विनय सैनी 80.8, आर्जव जैन 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल डायरेक्टर यशपाल पंवार ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. आरके शर्मा ने सफल छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। मौके पर यशस्वी पंवार, अंकित सिंघल, कपिल शर्मा, चैनपाल सिंह, प्रदीप कौशिक आदि उपस्थित रहें।