फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज का मैन गेट किया बंद तो, दीवारों से चढ़कर अंदर गए कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से उलझे वकील
विज्ञापन

शामली।
प्रशासन ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर हंगामा कर रहे वकीलों के अंदर जाने के कारण कॉलेज का मुख्यद्वार बंद करा दिया। इस पर पार्टी कार्यकर्ता कॉलेज की दीवारों से चढ़कर अंदर गए। सभा समाप्त होने के बाद भी गेट बंद रहा। बाहर आते वक्त भी युवक दीवारों से चढ़कर ही बाहर निकले।
विज्ञापन

शहर के विजय चौक पर वकीलों की सभास्थल पर जाने के लिए पुलिस के साथ झड़प हुई। जिसके बाद वकील बैरियर गिराते हुए आरके इंटर कॉलेज के मैनगेट तक पहुुंच गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में कॉलेज का मुख्य द्वार मोटे रस्सों से बंद कर दिया। वहां पर हंगामा होने के चलते गेट पर महिलाओं और कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ लग गई। काफी इंतजार करने के बाद युवा परेशान होकर अंदर शुरू हुए योगी का भाषण सुनने के लिए दीवारों पर चढ़कर अंदर जाना प्रारंभ कर दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी मुख्य द्वार नहीं खोला गया। सभा समाप्ति के बाद भी कार्यकर्ता दीवारों से चढ़कर ही बाहर आए। मुख्य द्वार बंद रहने के चलते प्रशासन ने कॉलेज की दीवार तोड़कर ही रास्ता बनाकर आने जाने का रास्ता बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें