फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में खड़ा हैं गन्ना, बंद होने लगे गन्ना खरीद केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में खड़ा हैं गन्ना, बंद होने लगे गन्ना खरीद केंद्र
विज्ञापन

शामली। फिलहाल किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। जिले की चीनी मिलों के गन्ना खरीद केंद्र बंद होने लगे हैं। जिले की सभी चीनी मिलों के 77 गन्ना खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। जिले की ऊन चीनी मिल इस माह में अपना गन्ना पेराई सत्र बंद कर देगी।
जिले की शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिलों का गन्ना पेराई सत्र अंतिम चरण में चल रहा है। गन्ना खेतों में खड़ा होने के बावजूद जिले की चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्र बंद होने लगे हैं। जिले की ऊन चीनी मिलों के कुल 70 गन्ना खरीद केंद्रों में से 42 खरीद बंद हो चुके हैं, जिनमें केरटू प्रथम, जिजौला, बिन्ना माजरा, टोड़ा, मछरौली, नाईनगला, सूबरी, केेरटू द्वितीय, सिंभालका, पुरमाफी, राझड़ द्वितीय, सींगरा, याहियापुर, रंगाना द्वितीय, तृतीय, पल्ठेडी, झिंझाना द्वितीय व चतुर्थ, चौतरा द्वितीय, मंसूरा, पावटी कला प्रथम, कैराना प्रथम, कैराना चतुर्थ, मलकपुर द्वितीय, गंदराऊ, इस्सौपुुर खुुरगान प्रथम, तितरवाड़ा सहपत द्वितीय, कांधला द्वितीय इस्सौपुर टील द्वितीय, डूंडुुखेड़ा प्रथम, द्वितीय, हेवा मीरपुर प्रथम, नांगल प्रथम, मुकुदपुर द्वितीय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के 20 गन्ना खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। राणा समूह की ऊन चीनी मिल का 44 लाख गन्ने का कुल सट्टा था। दो नवंबर 2017 से चीनी ़मिल का पेराई सत्र शुरू होकर 24 अप्रैल तक कुल 76 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है, जबकि पिछले साल ऊन चीनी मिल 44 लाख 19 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो चुकी थी। ऊन चीनी मिल का बेसिक कोटे का गन्ना खत्म हो चुका है। गन्ना सर्वे में 10 लाख गन्ना क्विंटल गन्ना आया था, जिसमें छह लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। मात्र चार लाख क्विंटल अवशेष है, जो अपना गन्ना 30 अप्रैल तक समाप्त कर देगी। चीनी मिल में फ्री गन्ना आपूूर्ति किया जा रहा है। ऊन चीनी मिल के जीएम गन्ना अनिल अहलावत ने बताया कि ऊन चीनी मिल का गन्ना 30 अप्रैल तक समाप्त हो जाएगा। किसानों के दबाव के चलते आखिर वह दो मई तक चल पाएगी। बजाज समूह की थानाभवन मिल 80 गन्ना खरीद केंद्र में से 15 गन्ना खरीद केद्र बंद हो गए हैं। मिल के गन्ना महाप्रबंधक हितेंद्र सिंह व यूनिट हैड वीर पाल सिंह ने बताया कि थानाभवन मिल एक करोड़ 31 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। मिल का 8 लाख क्विंटल अवशेष है। चीनी मिल दस मई तक अपना गन्ना पेराई करके बंद हो जाएगी। शामली चीनी मिल का पेराई सत्र जून के प्रथम सप्ताह तक पेेराई सत्र समाप्त होने की सभावना है। मिल के अफसर पेराई सत्र समाप्त करने के बारे मे पशोपेश में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें