साईं धाम पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुआ रुद्राभिषेक
शामली। साईं धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोमवार को मंदिर परिसर में 108 शिवलिंगों का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया जाएगा। यजमानों ने सवा लाख मंत्रों का जाप किया गया। यज्ञ के चारों ओर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करके परिवार में सुख- शांति एवं लक्ष्मी प्राप्ति की कामना की।
सोमवार को सुबह आठ बजे से लेकर 10.30 बजे तक कोलकाता से आए आचार्य शशिकांत झा, इंद्र कुमार झा, ब्रजेश चौधरी, शंभू झा के सानिध्य में 16 यजमानों को 29 विद्वान पंडितों द्वारा विधि- विधान से पूजा- अर्चना कराई। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पंडित शशिकांत शर्मा के सानिध्य में विधि- विधान के साथ मंदिर परिसर में 108 शिवलिंगों का विधि-विधान से तीन घटे तक रुद्राभिषेक किया गया। यज्ञवेदी में यजमानों द्वारा सवा लाख मंत्रों का जाप किया गया। चंडी व लक्ष्मी जी का पाठ किया गया। साईं धाम मंदिर कमेटी के मास्टर ज्ञानप्रकाश मित्तल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पंडित शशिकांत शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ मंदिर परिसर में 27 अप्रैल को 25 देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान साईं बाबा के गले में एक रुद्राक्ष माला पहनाई जाएगी। इस मौके पर भूपेंद्र मलिक, विजय कौशिक, अजय संगल, ज्ञान प्रकाश मित्तल, संजीव एडवोकेट, संजय गोयल, शम्मी बाधवा, राजू सेठी, कपिल पाठक, प्रवीन कुमार, अशोक बत्रा, पप्पू बत्रा आदि मौजूद रहे।