इस साल गेहूं खरीद का लक्ष्य घटा
शामली। शासन ने वर्ष 2018 के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस साल शामली जिले को 9000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। बीते वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य 18,200 मीट्रिक टन था।
इस साल जिले में 49 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बुवाई की गई है। गेेहूं की फसल पकने और कटाई में अभी तीन सप्ताह का समय है। एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाली गेहूं खरीद के लिए शासन ने वर्ष 2018 के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 9000 मीट्रिक निर्धारित कर दिया है, जिसमें 2500 मीट्रिक टन खाद्य विपणन विभाग, पीसीएफ का 5800 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम का 608 मीट्रिक टन लक्ष्य है। खाद्य विभाग के अपर आयुक्त की तरफ से लक्ष्य निर्धारण का पत्र जिला मुुख्यालय को प्राप्त हो गया है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि वर्ष 2017 में 8722 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। शामली जिला गेहूं खरीद में सहारनपुर मंडल में प्रथम स्थान पर रहा था। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए जिले में 22 खरीद केंद्र खोले जाएंगे। एक अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू करा दी जाएगी।