फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नो प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। बार एसोसिएशन कैराना की 2018 के वार्षिक चुनाव के लिए पहले दिन अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि अध्यक्ष सहित छह प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

शनिवार को बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2018 के वार्षिक चुनाव में भाग लेने के लिए अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी खड़क सिंह चौहान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, महासचिव पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए, इनमें से मात्र एक नामांकन पत्र मोहम्मद सालिम ने दाखिल किया। सहसचिव प्रशासनिक पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन खरीदे, इनमें से मात्र दो अधिवक्ता प्रत्याशियों मनीष कौशिक व नीरज कुमार ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। कनिष्ठ सदस्य पद के लिए मात्र दो नामांकन पत्र हर्षवर्द्धन व सखावत ने जमा किए। जबकि सह सचिव पुस्तकालय के लिए आज एक मात्र नामांकन पत्र एक प्रत्याशी द्वारा खरीदा गया, जो आज जमा नहीं हो सका। कुल बिके नो नामांकन पत्रों में से छह नामांकन पत्र दाखिल किये गए। सोमवार को भी नामांकन पत्र खरीदने व प्रस्तुत करने का अंतिम दिन हैं। बार एसोसिएशन कैराना के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव प्रशासनिक, सहसचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष व सदस्यगण वरिष्ठ तथा कनिष्ठ पदों के लिए आगामी माह एक फरवरी को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना उपरांत चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें