शामली। पहाड़ो पर बर्फबारी के चलते मैदान क्षेत्रों में ठिठुरन बरकरार रही। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली से अजमेर-हरिद्वार समेत कई पैसेंजर कई ट्रेन घंटों लेट रहने से यात्री परेशान रहे। दोपहर 12 बजे के लगभग धूप निकलने से मौसम में सुधार आया। धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को भी कोहरा और ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन रही। दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तापमान और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। चार किमी प्रतिघंटा हवाएं चलने से लोग ठिठुरते रहे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूूरे सप्ताह दिन में धूप रात में पाला पड़ने से दिन और रात में ओर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर सुबह के समय आकाश में बादल व कोहरा छाए रहने से अजमेेर से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस और सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस, दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आधा घंटे से लेकर डेढ़ घंटा लेट रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली रेलवे के स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही है।